बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत आने वाली बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला करने का आरोपी गिरफ्तार हुआ। इस बात पर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बेलगहना चौकी अंतर्गत नगपुरा गांव में रहने वाले विनोद सिंह पिता बुधराम कश्यप से उसी गांव के रहने वाले हैं देव कुमार पैकरा पिता स्वर्गीय त्रिलोक सिंह पैकरा पुरानी रंजिश रखता था। इसके चलते दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। आज 21 अप्रैल को प्रार्थी विनोद सिंह पिता बुधराम आरोपी त्रिलोक सिंह के पुराने घर में उसके भाइयों से मिलने गया था। उनसे मिलकर वह बाहर निकला ही था कि आरोपी देव कुमार पैकरा पिता त्रिलोक से ने हाथ में रखे हुए टंगिये से उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। इसान घाटी का वर्गीकरण प्रार्थी विनोद सिंह के दाएं और बाएं कान के पास सिर में घातक चोट लगी हुई है। उसके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर देव कुमार पैकरा को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही इस वारदात में प्रयुक्त टांगिया भी उससे बरामद कर लिया गया है।
Back to top button
error: Content is protected !!