कांग्रेसछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
किसान कांग्रेस गौठान गोद लेगी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला।

किसान कांग्रेस गौठान गोद लेगी शुक्ला।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला मकर सक्रांति के अवसर पर ग्राम पंचायत दालसागर पँहुचे जंहा ऐंठरानी महिला समूह के द्वारा स्वागत किया गया।
दान के महापर्व मकर सक्रांति की बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान कांग्रेस द्वारा पूरे जिले में कोई भी एक गौठान को गोद लेकर उसके समुचित विकास की व्यवस्था एवम संचालन समिति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कार्य किये जायेंगे।
दलसागर के सरपंच नारायण सोनवानी ने बताया कि पंचायत में गौठान के साथ साथ 5 एकड़ का चारागाह भी सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है जिससे पशुपालन करने वाले किसानों को चारा की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।
जिला अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्तासीन भूपेश सरकार सदैव किसानों की हितैषी सरकार है और नरवा गरुवा घुरवा बारी योजना के तहत गौ धन एवम नदी नालों को सरंक्षित करने का कार्य कर रही है।
किसान कांग्रेस की इस अनोखी पहल से सभी ग्रामवासि प्रसन्नता जाहिर करते हुए भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को सराहा और मुख्यमंत्री भूपेश को किसान पुत्र बताते हुए छत्तीसगढ़ का मसीहा बताया।
गौठान में उगाई जाएंगी सब्जियां एवम पोल्ट्री फार्म।




