छत्तीसगढ़समाजिक

ऑनलाइन सूचनाओं को जानने व झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव को समझाया

गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम

ऑनलाइन सूचनाओं को जानने व झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव को समझायागूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम।

बिलासपुर – मीडिया साक्षरता विषय पर गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी विश्वविद्यालय, सीएमडी कॉलेज और मौलाना आजाद बीएड कॉलेज में किया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव प्रताप सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन सूचनाओं की बारीकी को परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव के तरीकों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ी ही बारीकी से समझाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अलग-अलग डिसिप्लिन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के द्वारा झूठी और भ्रामक खबरों की पहचान कैसे किया जाए। किस तरह की सूचनाओं को जनता ग्रहण कर सकती है और किन सूचनाओं को नकारना है। इन बातों की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से दी गई। बता दे की फैक्ट शाला समाचार और सूचना साक्षरता कार्यक्रम है, जिसे गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव इंडिया पूरे भारत के छोटे शहरों और गांव में लोगों को ऑनलाइन सूचनाओं को बारीकी से परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से अलग करने में मदद करता है। साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए ऑनलाइन होने वाले स्कैम धोखाधड़ी और गलत सूचनाओं से लोगों को आगाह करता है, जिससे सही और अच्छी सूचना की शुरुआत हो सके।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!