रवि राज की रिपोर्ट✍️
कोटा। बेलगहना चौकी में अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई के ज्वाला पांडे एवं शाहिद ने मुझसे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की मेरे द्वारा पैसे नहीं होने का हवाला दिया गया इस पर दोनों को गुस्सा आ गया और दोनों ने मुझे गंदी गालियां देकर मारपीट कर दी बता दे की प्रार्थी ड्राइवर का कार्य करता है और वह सामान लेकर पप्पू ढाबा के सामने खड़ा था इतने में वहां पास ज्वाला पांडे शाहिद दोनों पहुंचे ड्राइवर अनिल से बातचीत करने लगे बातचीत करते करते उन्होंने ड्राइवर अनिल से शराब पीने के नाम से पैसा की मांग की इस पर अनिल ने पैसा नहीं है मेरे पास ऐसा कहा इतने में ज्वाला और शाहिद दोनों ने उन्हें गाली देते हुए मारपीट करना आरंभ कर दिया जिससे ड्राइवर के गाल सिर में चोट आई जिसकी रिपोर्ट बेलगहना चौकी मैं आकर ड्राइवर ने दर्ज करवाया रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार घर में दबिश देकर आसपास पता तलाश कर रही है आरोपी बेलगहना से नदारद है इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी बेलगहना अजय वारे का कहना है कि ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी किसी भी सूरत पर ऐसे व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा कानून सबके, लिए है अन्याय किसी के साथ नहीं होगा।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!