Uncategorizedरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।राजनीति
तीन कृषि काला कानून के खिलाफ जमकर बरसे गिरीश देवांगन तो वही प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया किसान हितैषी।

मनमोहन सिंह✍️
कोटा। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि के तीन कानून के विरोध में पद यात्रा एवं किसान सम्मलेन में मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केसरवानी का ग्राम पंचायत खैरा,पोड़ी से लेकर केंदा तक गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास की निति को सराहा तो वही भाजपा की केंद्र सरकार किसान विरोधी बताया।

ग्राम पंचायत पोड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का फुल,माला के साथ स्वागत किया गया।जिसके बाद बैल गाड़ी में सवार होकर रैली निकली गयी जो ग्राम पंचायत खैरा स्थित गौठान पहुंची।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों को मजबूत कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना सरकार की ध्येय है। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के पक्ष में 11 हजार करोड़ राशि की कर्ज माफी किया गया। छत्तीसगढ़ में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत समर्थन मूल्य के साथ 25 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदी कर रही हैं। जिसमें किसान योजना की 3 किस्त की राशि किसानोंं को मिल चुका है।चार हजार रुपय में तेंदूपत्ता खरीदी गई। सात प्रकार के खनिज खरीदी को 52 प्रकार की खरीदी की जा रही है। गोधन योजना से ₹72 करोड़ के गोवर खरीदी की गयी। महिला समूह ने 52 लाख गोबर के दिए बनायें जिसे विदेशों में भेजा गया।2020-21मे 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर नया कीर्तिमान रचा। वहीं केंद्र सरकार को किसान विरोधी कहते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जो तीन काला कानून लाया है इससे किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। इससे मण्डी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।व्यापारी मन चाहे दाम पर उपज की खरीदी करेंगे जिसका सीधा नुकसान किसानों की जेब पर पड़ेगा।




