छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
राजपूत छत्रिय समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी का किया गया गठन ।


बिलासपुर जिला अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत खैरा में सामाजिक सद्भावना के साथ समाज को नई सोच,नई दिशा से मजबूती प्रदान करने राजपूत छत्रिय समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों के बीच कार्य का बंटवारा कर सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने, संगठन के निश्चित नियम के आधार पर अपनी भूमिका निर्वहन करने अध्यक्ष पारस सिंह राजपूत,कार्यकारिणी अध्यक्ष रामशरण सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष बजरंग सिंह राजपूत,कोषाध्यक्ष सुदर्शन सिंह राजपूत,सह-कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत,सचिव दुर्गेश सिंह राजपूत,सह सचिव सुमंत सिंह राजपूत को सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।पदभार मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री राम, लक्ष्मण,माता जानकी और भक्तवत्सल हनुमान के द्वार पर शीश नवा कर आशीर्वाद मांगा गया।