छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले बिलासपुर में हुआ प्रांतव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के साथ महारैली का आयोजन।

 

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले बिलासपुर में भी प्रांतव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन व महारैली का आयोजन किया गया। इसमें कलम बंद,कलम बंद हड़ताल कर फेडरेशन से जुड़े जिले के सभी कर्मचारी अधिकारियों ने मांगों को लेकर हल्ला बोला। नेहरू चौक में कर्मचारी- अधिकारी धरने पर बैठे। मंच से फेडरेशन ने सरकार के सामने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि, उनकी दो प्रमुख मांगे हैं। जिसमें 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग की जा रही है। फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता रोक कर रखा है। इस महंगाई के दौर में सरकारें जहां महंगाई कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं, उस स्थिति में महंगाई भत्ता उन्हे तत्काल जारी करना चाहिए। इसी तरह सातवां वेतन मान लागू होने के बाद भी उन्हें पुराने दर पर गृह भाड़ा भत्ता का भुगतान हो रहा है, जो कर्मचारी अधिकारियों के हक के खिलाफ है। फेडरेशन ने दोनो मांगों को अपना मौलिक अधिकार बताते हुए सरकार से तत्काल इसपर विचार करने और मांगों को पूरा करने की मांग की है। फेडरेशन ने आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है वहीं मुख्यमंत्री से जल्द केंद्रीय के समान DA, HRA देने की मांग की इस आंदोलन एवं महा रैली बिलासपुर मे सहायक शिक्षक फेडरेशन से प्रांतीय महासचिव रंजीत बेनर्जी,प्रांतीय अनुशासन प्रभारी अश्वनी कुर्रे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर विकास कायरवार,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनी ने कमान सम्हाली,और बिल्हा से ब्लॉक अध्यक्ष संजय कौशिक,उपाध्यक्ष तमेश्वर,सचिव पुरेन्द्र बर्गाह,देव मरावी सभी ने कमान सम्हाली साथ ब्लॉक कोटा से ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, तखतपुर से अशोक कुर्रे, एवं मस्तुरी से प्रमोद कीर्ति ने आंदोलन को सफल बनाया बिलासपुर और बिल्हा मे प्रमुख रूप से योगेश करंजगाँवकर, रामबाई चौधरी,मनोज कुमार कौशिक,रवि गुप्ता,श्रद्धा दीक्षित,अवधेश विमल,आभा श्रीवास्तव,सुजाता शुक्ला, राम जी चतुर्वेदी,सूर्य भूषण वर्मा,महेंद्र कौशिक,करुणा प्रसाद जांगडे, बालेश्वर बंजारे, विजय साहू, चंद्रमोहन कौशिक आदित्य सोनी दिलीप कुमार बंजारे,साधराम मरकाम,परमेश्वर सिधार,इन्द्रमान मरावी विश्व नाथ शर्मा,पुनी राम साहू,रेशम लाल बंधे, शिवकुमार जोशी,लक्ष्मण प्रसाद, कोमल जयसवाल कृती कुमार आदि सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!