कोटा । बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शक्ति बहरा स्थित बाबा तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली सुबह ग्रामीणों के द्वारा जब तालाब पर नहाने गए तो कुछ लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति की लाश पानी पर तैरता दिख रहा था। लेकिन उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हो रही थी फिर अन्य ग्रामीणों को बुला कर दिखाया गया तो पता चला किसी व्यक्ति की लाश तैर रही है इस पर ग्रामीणों के द्वारा तत्काल फोन के माध्यम से बेलगहना चौकी प्रभारी को सूचना दिया गया,सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी ,द्वारा ग्रामीणों की मदद से तैरती हुई लाश को बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त ग्रामीणों के द्वारा मोहन कोल पिता रामदास कोल उम्र 48 वर्ष निवासी शक्ति बहरा के रूप में पहचान हुई है। बहरहाल बेलगहना पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का मुख्य कारण क्या है।
Back to top button
error: Content is protected !!