कोटा। बेलगहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल में असफलताओं एवं जनता से की गई वादाखिलाफी को जनता के सामने उजागर करने भाजयुमो मंडल बेलगहना ने चलाया जनसंपर्क अभियान लोगों से संपर्क कर बताया गया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए जन सम्पर्क अभियान में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप व निरंजन पैकरा रहे वहीं कार्यक्रम के प्रभार का जिम्मा भाजयुमो मंडल बेलगहना उपाध्यक्ष अशोक मरकाम व महामंत्री रामप्रताप सिंह को मिला। भाजयुमों मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू के मार्गदर्शन में युवाओं ने किया जनसंपर्क। कार्यक्रम में रामेश्वर राजपूत, मनोहर राज, विश्वनाथ पटेल,राजेश पाण्डेय,पीताम्बर कंवर, धनेंद्र साहू, धनंजय साहू, भाजयुमो मंडल मंत्री रामदयाल यादव,प्रदीप कश्यप, राजकुमार पैकरा, शिवमान खुसरो,राजेश साहू, सुरेंद्र मिश्रा, रवि घोष,भाजपा मंडल मोर्चा व युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!