छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – एक पर्ची के छोटे से टुकडे ने पुलिस को पहुंचाया आरोपियों तक।

जिला बिलासपुर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – एक पर्ची के छोटे से टुकडे ने पुलिस को पहुंचाया आरोपियों तक – मामले के 03 आरोपी गिरफ्तार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.02.2021 को जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी प्रार्थी सर्वेश मनहर अपने दोस्तों व परिवार के साथ भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर दर्शन व वनभोज करने गया था । दोपहर में वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था कि उन्ही के बगल में खाना खा रहे कुछ परिवार के लोग आपस में झगडा हो रहे थे जिन्हें प्रार्थी पक्ष के द्वारा मना करने पर प्रार्थी पक्ष के लोगो को डण्डा , लोहे के केंवचा व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व घटनास्थल से फरार हो गए । मारपीट से आई चोटों से प्रार्थी पक्ष के करन रात्रे पिता देवदास रात्रे उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई व अन्य लोगों को चोटें आई । मामले में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों के संबंध में प्रार्थी पक्ष पक्ष के लोगों को कोई जानकारी नही थी कि वे कहां से आए थे बस चेहरे से पहचान सकते थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने अपने निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) संजय ध्रुव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में टीम गठन कर अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु घटनास्थल से जाने वाले हर रास्तों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेंकिग की गई । व 03 अलग अलग टीम बनाकर सरहदी ईलाकों में भेजकर आरोपी पता तलाश किया जा रहा था । इसी दौरान बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घटनास्थल में एक फटी पर्ची का टुकडा मिला।




