छत्तीसगढ़नगर पालिक निगमनिगम

तीन दिन से खुले में पड़ा है निगम का यह रिक्सा,निगमकर्मी को इसकी ना चोरी होने का भय है और ना ही अपनी जिम्मेदारी का।जनता का पैसा है बर्बाद होने दो कोई फर्क पड़ने वाला नही ?

निगम कर्मचारियों की लापरवाही

बिलासपुर जनता के पैसे को किस तरह बर्बाद और दुरूपयोग किया जाता है इसका ताजा उदाहरण 3 दिन से पड़ें इस नए रिक्शे को देखकर लगा सकतें हैं। जिम्मेदारों को इसकी कोई चिंता नहीं इस फोटो को देखकर समझ सकते हैं। दरअसल नगर निगम के जोन क्रमांक दो सिरगिट्टी के वार्ड नंबर 12 बुढ़ा देव नगर में  3 दिनों से कचड़े ढ़ोने  वाला रिक्शा का चैन उतर जाने और पंचर हो जाने के कारण पड़ा हुआ है जिसमे ताले नही लगे होने और खुले मे पड़े होने के कारण चोर कभी भी मौका देखकर हाथ साफ कर सकतें हैं ।साथ ही छोटे बच्चे इसमें उधम मचाते दिख रहें हैं ।इस रिक्शे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रिक्शा कुछ दिन पूर्व नए खरीदे गए होंगे।लेकिन इसके कुछ कलपुर्जे इसके साथ छोड़ने पर मजबूर होता नजर आ रहा है। मजबूती देखकर इसका आंकलन भी कर सकते है कि यह कितने दिनों तक टिक सकता है। निगम के आगे यह रिक्शा अब घुटना टेकने मजबूर है। निगम का इस तरह लापरवाही कोई नई बात नहीं है लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि उनके बंद आंखों को खोलकर जनता के पैसे को बर्बादी ना हो इसलिए खबरों के माध्यम से अवगत कराना।

द बिलासा टाइम्स

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!