कोटा। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नौवीं पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित किया गया l कोटा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चपोरा में साइकिल वितरित किया गया l कार्यक्रम में कोटा जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए उनके करकमलों से 9वीं में अध्ययन करने वाले 54 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया l सुमंत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा योजना है जिसके कारण आज बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है,।

अब बालिकाएं अपने उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षा के लिए आसानी से विद्यालय तक साइकिल के माध्यम से पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, साथ ही अच्छे नागरिक बनकर सेवा करने हेतु प्रेरित किया और साथ ही वर्तमान समय में कोरोना वायरस से बचने के तरीकों की भी जानकारी दी l विद्यालय की समस्याओं से भी रूबरू हुए और समाधान के प्रति आश्वस्त किया l कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य आर. के. खोटे, सरपंच केजाराम धुर्वे, हेमंत सिंह क्रांति, भाऊ राम जायसवाल,,उपसरपंच संजय जायसवाल, हरिशंकर यादव, दाऊ राम जायसवाल, संतोष कैवर्त रामकुमार वैष्णव, बरन लाल जायसवाल, तुला राम धुर्वे, शिवकुमार कैवर्त उपस्थित थे l
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!