छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागसमाजिक

सिरगिट्टी ओवरब्रिज में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के विरोध का असर

बिलासपुर। सिरगिट्टी ओवरब्रिज की बदहाल सड़क और लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बाद अब प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों और रोजाना यहां से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सिरगिट्टी ओवरब्रिज की सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी कई लोगो की जान अंधेरे के कारण दुर्घटना मे चली गई है। ओवरब्रिज पर करीब 18 स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के बावजूद लंबे समय से एक भी लाइट चालू नहीं थी। इससे रात में ओवरब्रिज से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती थी।इस समस्या को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने लगातार जिम्मेदार विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। संगठन द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब ओवरब्रिज में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया गया है।

अनिल कुमार पाली, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कहा कि “जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने का परिणाम अब सामने आने लगा है। सिरगिट्टी ओवरब्रिज में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू होना जनता की आवाज की जीत है। हमारा उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना है।”मनोज कौशिक, जिला संयोजक ने कहा कि “स्ट्रीट लाइट का काम शुरू होना अच्छी पहल है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। ओवरब्रिज की सड़क पर बने गड्ढे, कीचड़ और खराब सतह की समस्या का भी स्थायी समाधान जरूरी है। सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। केवल लाइट लगाने से आम लोगों की पूरी समस्या खत्म नहीं होगी।”

नागेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिल्हा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि “लोग अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाएं। जब जनता अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए संगठित होकर आवाज उठाती है, तो शासन-प्रशासन तक समस्या पहुंचती है और उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई होती है।”

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!