32वीं जूनियर थांग-ता राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम।


32वीं जूनियर थांग-ता राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
बिलासपुर, । जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाली 32वीं जूनियर थांग-ता राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 11 प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर थांग-ता एसोसिएशन द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक श्रीनगर के मल्टीपरपज इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पोलो ग्राउंड में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की टीम में आलिया अख्तर, माया सिंह ध्रुव, चंचल साहू, अभिनव पाण्डेय, आदित्य सोनकर, आनव कुमार सिंह, मोहम्मद साजिद, प्रिंस साहू, यश साहू, उन्मुक्त साहू एवं हरिओम प्रसाद लोहार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे।
टीम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के सचिव श्री घनश्याम सिंह करेंगे। अभिनव पाण्डेय टीम के कोच होंगे, जबकि सूरज साहू टीम ऑफिशियल्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के अध्यक्ष सतीश टंडन ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और तैयारी पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की तथा पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।








