चिकित्सामितानिनसमाजिकस्वास्थ्य

संभागीय मितानिन संघ बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री को मांग पूरी करने का किया आग्रह।

(द बिलासा टाइम्स )

बिलासपुर -संभागीय प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने रायपुर पहुँच कर छत्तीसगढ़ शासन के नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात कर शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किया है और बजट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मितानिन को 2200 देने की घोषणा को जल्द से जल्द पूरे मितानिन टीम देने का आग्रह किया।प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के माध्यम से सरकार को मितानिन, प्रशिक्षक,ब्लाक समन्वयक,स्वस्थ पंचायत समन्वयक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, शहरी मितानिन,एरिया कोऑर्डिनेटर सभी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जोड़ने का आग्रह किया जिसमें उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जोड़ने हेतु केंद सरकार से मिलकर हल करने की बात कही।साथ ही सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार के जो हक में उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा।वही मिलने वालों में श्रीमती दुर्गेश उइके संभागीय सहसचिव प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ,दुर्गा अहिरवार शहर अध्यक्ष, रेखा सूर्यवंशी जिला सचिव,पूर्णिमा सोनी,शहर सचिव, सावित्रि दुबे,अभिज्ञा भिलाई से,सायरा बेगम, धमतरी से लक्ष्मी चिरमिरी से और बड़ी संख्या में मितानिन, प्रशिक्षक,ब्लाक समन्वयक,स्वस्थ पंचायत समन्वयक और मितानिन संघ के लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी माखन आर्ले ने दी है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!