अपराधकोटा न्यूज़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

कोटा सलका बैराज डैम जान जोखिम में डालकर मछ्ली पकड़ रहे मछुवारे बड़ी दुर्घटना को दे रहे दावत।

कोटा सलका बैराज डैम जान जोखिम में डालकर मछ्ली पकड़ रहे मछुवारे बड़ी दुर्घटना को दे रहे दावत।

 

बिलासपुर । कोटा ब्लॉक अंतर्गत सलका बैराज डैम में मछुआरे जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे हैं। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए, वे लोहे की गेट पर चढ़कर मछली पकड़ते हैं। डैम पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे…अरपा नदी में बैराज सलका डैम में आसपास के मछुआरे जान जोखिम में डालकर डैम में मछली पकड़ रहे हैं। इस कारण किसी भी वक्त दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। डैम पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी मामले पर नजर अंदाज करते आ रहे हैं। विभाग के नियमों के अनुसार, डैम से अनुमति लिए बगैर कोई भी मछुआरा मछली नहीं पकड़ सकता, पर आसपास के मछुआरे नियमों को ताक पर रख कर बेहिचक लोहे की गेट पर उतरकर मछली पकड़ते हैं। मछुआरे का कहना है कि क्या करें हम लोगों के पास रोजगार का दूसरा साधन नहीं है। बता दें, डैम की गेट के नीचे अधिक पानी बहाव है, जिससे बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है,। बहरहाल जिम्मेदार प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटने से बचा जा सके।

वर्जन

पूरे मामले में  विभाग के अधिकारी राजेन्द्र साहू का कहना है इसकी जानकारी अनुविभागीयअधिकारी राजस्व को अवगत कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!