करहीकछार में राशन घोटाले का आरोप, चना-शक्कर की हेराफेरी पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मांगी कार्रवाई,

करहीकछार में राशन घोटाले का आरोप, चना-शक्कर की हेराफेरी पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मांगी कार्रवाई,
कोटा/ जनपद पंचायत: ग्राम पंचायत करहीकछार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालक द्वारा चना और शक्कर के वितरण में अनियमितता की गई है।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने जांच की और संबंधित राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पात्र राशन कार्डधारियों को उनके हक का पूरा राशन नहीं मिल रहा है।
वहीं, पूरे मामले में राशन कार्डधारियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है और प्रत्येक कार्डधारी को निर्धारित मात्रा में राशन मिलना चाहिए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राशन वितरण का रिकॉर्ड एवं स्टॉक सत्यापन करने तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में राशन वितरण को लेकर लगाए गए आरोप कितने सही साबित होते हैं।




