Uncategorized
सीपत को पूर्ण तहसील बनाने पर मुख्यमंत्री का लहरिया ने जताया आभार

सीपत क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरा हुआ क्षेत्र के सुदूर अंचल वासियों सहित सभी जनताओ में खुशी की लहर है छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत पंधी में पंच सरपंच एवं कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए जनता के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सीपत को पूर्ण तहसील बनाए जाने की मांग 17 नवंबर 2019 में किया गया था जिस पर यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने घोषणा किया गया था आज वह पूर्ण तहसील बन गया क्षेत्र की जनताओं की ओर से माननीय भूपेश बघेल जी का दिलीप लहरिया ने किया हार्दिक आभार..







