अन्य प्रदेशअपराधछत्तीसगढ़

पुष्पा फिल्म के तर्ज पर कुक्कुट आहार के बीच माजदा मे गांजा तस्करी कर रहे युवक को फदहाखार बाईपास से पुलिस कि टीम ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर।जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे मेटाडोर मे पशु आहार के नीचे छिपाकर12 बोरीयों में 4 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा की तश्करी कर रहे। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बिलासपुर जिले मे कई वर्षो के बाद बडी मात्रा मे अवैध रूप से पुष्पा फिल्म के तर्ज पर गान्जा परिवहन करते युवक व मेटाडोर की जप्ती कार्यवाही हुई है।दरअसल बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें मे नशीली दवाईओं को पकडने के अभियान के तहत एस एस पी पारूल माथुर को उनके मुखबीर के द्वारा सूचना दी गई कि भारी मात्रा मे एक सफेद टाटा ट्रक मे अवैध गांजा उडीसा रायगढ की ओर से बिलासपुर जिले मे आ रहा है संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने लिये एसएसपी बिलासपुर द्वारा उनकी क्राईम एवं सायबर यूनिट प्रभारी हरविन्दर सिंह को अपनी पुरी टीम लेकर मुखबीर के बताये जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिये जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमे बनाकर वाहन चेकिंग तत्काल शुरू की गई धूमा तिराहा पर सुबह लगभग 04.30 बजे मुखबीर के बताये वाहन नं. के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा क्रमांक सीजी04जेसी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्राईवर पुलिस को देखकर बैरिकेंट तोडकर गाडी तेजी से फदहाखार रोड की ओर भागने लगा जिसे तत्काल दुसरी टीम द्वारा पूर्व मे नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका गया मिनी ट्रक का ड्राईवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा अपने गिरफ्त मे लिया। पूछताछ मे वह अपना नाम डाॅ बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 48 वर्ष निवासी मार्केटसाही पोस्ट व जिला देवगढ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक मे पशु आहार होना व उसे तखतपुर क्षेत्र मे किसी पोल्ट्री फार्म मे छोडने जाना बताया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों मे 01-01 कि.ग्रा. के पैकेट के शक्ल मे कुल 4 क्ंविटल 10 कि.ग्रा. गांजा छिपाकर रखा हुआ था। मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। देर सुबह तक चली इस कार्यवाही मे ट्रक का नम्बर सीजी04 जेसी 4014 फर्जी होना पाया गया। ट्रक का असली नम्बर ओडी15क्यु 0036 है। ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है। ड्राईवर के फोन नम्बर एवं उससे की गई पूछताछ मे उसने कबूल किया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिये उडीसा से गांजा ला रहा है।आज भी वह इन दोनों गांजा तस्करों के लिये गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पकडा गया।बता दे की बिलासपुर जिले के पुराने तस्कर हरीश साहू एवं विष्णु सोनी के लिए गांजा लाए जाने की स्वीकारोक्ति केेेे बाद उन्हे भी प्रकरण मे आरोपी बनाया गया है।जिसका नाम अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कुसमुण्डा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला है।फरार आरोपी – 1. हरीश साहू 2. विष्णु सोनी है। वही जप्त सामान 04 क्विंटल 10 किलोग्राम गाँजा है जिसकी कीमत लगभग 41 लाख रूपये और टाटा मिनी ट्रक 1010 क्रंमाक ओ.डी. 15 क्यु 0036 कीमती लगभग 19 लाख रूपये कुल 60 लाख रूपये है।इस पुरी कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जो कि एण्टी नारकोटिक्स के मुखिया है के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पूरी तथा थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सागर पाठक आरक्षक हेमंत सिंह व अतुल सिंह एवं थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक 1339 मनोज राजपूत की द्वारा की गई है।

द बिलासा टाइम्स

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!