छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।
सुरक्षित डिलीवरी:बधाई हो, डायल 112 वाहन में ही हुई डिलीवरी जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ।

सुरक्षित डिलीवरी:बधाई हो, डायल 112 वाहन में ही हुई डिलीवरी जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ।
कोटा। बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत कलारतराई में रहने वाली एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉयल 112 वाहन में बुधवार को अस्पताल ले जा रहे थे। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में ही गाड़ी रोककर मितानिन के माध्यम से वाहन में ही उसका प्रसव कराना पड़ गया। हालांकि, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ग्राम कलारतराई निवासी पूजा नेताम पति कुंवर सिंह नेताम गर्भ से थी। बुधवार को उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन ने डायल 112 को कॉल किया।




