Uncategorized

विधायक जी जरा सुनिए एक जूते बनाने वाला हमारा मोची भाई कहता है कि….

 

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम उपरांत विधायक शैलेष पांडेय स्कूल परिसर से बाहर लौट रहे थे।कि स्कूल के सामने स्थित मोची की दुकान से आवाज आती है विधायक जी जरा सुनिए, और फिर वहां विधायक पहुंचते हैं।इसके बाद क्या होता है विधायक की जुबानी-

वहां एक व्यक्ति (मोची) बैठा हुआ है और मैं उसकी बात सुनेने उसके साथ बाजू में बैठ जाता। वह कहता है कि आप मेरी बेटी साक्षी अहिरवार का एडमिशन स्वामी आत्मानंद स्कूल में करवा दीजिए, यह बात सुनकर मेरा दिल प्रफुल्लित हो जाता है और आँखों में आंसू भी आ जाता है।ऐसा लगता है कि यह एक योजना ही नहीं बल्कि शिक्षा की क्रांति है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। मैंने उसे आश्वस्त किया कि उसके बच्चे का एडमिशन आगे जरुर होगा।यह स्कूल गरीब तबके, जरूरतमंद बच्चों के लिए ही खोली गई है और उनका एडमिशन अवश्य होगा, प्रदेश भर के एसे परिवारों के लिए ही सरकारी इंग्लिश मीडीयम स्कूल खोले गए हैं मै माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और साथ में माँग करता हूँ की एसे गरीब लोगों के बच्चों के लिए पूरे प्रदेश में और स्कूल खोले।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!