समाजिक

समाज के सभा में चार साल पहले देहदान करने की घोषणा पर उनके मंशानुरूप मृत्यु होनें पर परिजन ने सिम्स अस्पताल को दिया दान।

बिलासपुर । समाज के उत्थान के लिए अगर आप जीते हुए किसी प्रकार अच्छा कार्य करने से चुक गये है तो मृत्यु उपरांत भी समाज के लिए अच्छा काम कर सकते हैं इसी तरह संतोष गुप्ता ने चार साल पहले समाज के सभा में देह दान करने की घोषणा की थी जिनके मृत्यु के बाद उनके मंशा अनुसार परिजन सिम्स अस्पताल में उनके मृत शरीर को दान स्वरूप सौंप दिया है।दरअसल जिले के सिरगिट्टी में पैतृक निवास करने वाले संतोष गुप्ता का आकस्मिक निधन 27 जून को सुबह 5 बजे हो गया। संतोष कुमार गुप्ता ने चार वर्ष पहले एक समाजिक सभा में प्रेरणा देते हुए अपना सम्पूर्ण देह को अस्पताल में दान देने का संकल्प लिया था।मृत्यु के पश्चात गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र और परिजन उनके संकल्प को पुरा करने वर्तमान घर सीपत से अंतिम दर्शन के लिए निकाला उपरांत उनका देह सिम्स मेडिकल कालेज बिलासपुर को समर्पित कर दिया गया। बता दे की स्वर्गीय गुप्ता का पैतृक घर सिरगिट्टी में है,और वे वर्तमान मे सीपत निवास करते थे अंतिम विदाई 28 जून मंगलवार को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान सीपत से निकाला गया जिसके बाद शव को कागजी कार्रवाई के बाद सिम्स अस्पताल को सौंप दिया गया।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!