बिलासपुर। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत करगी कला में सरपंच सूरज कुमार ध्रुव के द्वारा शासकीय जमीन पर जेसीबी मशीन लगाकर अवैध मुरूम खुदाई कर बिक्री करने का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत करगी कला के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत की शासकीय जमीन पानी टंकी के पास स्थित डबरी तालाब से बिना किसी अनुमति के जेसीबी मशीन लगाकर ट्रैक्टर में भरवा कर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को ₹300 से ₹500 में बेचा जा रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है।वहीं इस मामले में करगी कला सरपंच सूरज कुमार ध्रुव से जानकारी ली गई तो सरपंच का कहना था कि 5 से 10 ट्रिप ही निकाला गया है। पंचायत के काम से लेकिन मौके पर जाकर देखा गया तो सरपंच द्वारा मुरुम को पंचायत में नहीं कई ग्रामीणों के घर पटाई के लिए डाला जा रहा था इस मामले को लेकर मीडिया द्वारा संबंधित अधिकारी कोटा एसडीएम तुलाराम भरद्वाज को इसकी जानकारी फोन पर दी गई मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम द्वारा मौके पर पटवारी दिलीप कुमार परस्ते को भेजा गया जहां मौके पर अवैध खुदाई सही पाया गया जहां पटवारी द्वारा अवैध खनन का पंचनामा रिपोर्ट बनाकर तहसील कार्यालय में सौंपा गया है। बहर हाल देखने वाली बात है कि खनिज विभाग व राजस्व को पलीता लगाने वाले करगीकला सरपंच सूरज ध्रुव पर क्या कार्यवाही होती है।
Back to top button
error: Content is protected !!