छत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।
तीन महीनों से नही मिला मध्यान्ह भोजन की राशि,,महल स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा नेत्री शीलू साहू की अगुवाई में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।।

देवेंद्र शर्मा✍️
तीन महीनों से नही मिला मध्यान्ह भोजन की राशि,,महल स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा नेत्री शीलू साहू की अगुवाई में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुंगेली — शासकीय प्राइमरी स्कूल और मिडिल स्कूलों में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना चलाई जाती है मध्यान्ह भोजन। जिसमें पढ़ने आने वाले स्कूली बच्चों को राशन वितरण किया जाता है जिसकी जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह को दी जाती है यह योजना पिछले कई सालों से लगातार चलती आ रही है कोरोना लॉकडाउन के चलते इस योजना को भी अनवरत जारी रखा गया जिसमें कोरोना लॉकडाउन के समय स्कूली बच्चों को सुखा राशन वितरण किया जा रहा था वही कोरोना की रफ्तार धीमी होते ही प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्कूल खोल दिए गए जहां फिर से स्कूली बच्चे पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं जहां उन्हें मध्यान्ह भोजन के द्वारा खाना दिया जा रहा है वही मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूह को पिछले तीन-चार माह से भोजन की राशि प्राप्त नहीं हुई है।




