Uncategorized

बैटिंग सट्टा प्लेटफार्म महादेव और रेडीअन्ना से जुड़े मैनेजर अकाउंटेंट सहित 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

सट्टा खेलने वाले करीब 22,000 व्यक्तियों की जानकारी पुलिस ने निकाली।

बिलासपुर।ऑनलाइन बैटिंग सट्टा प्लेटफार्म महादेव और रेडीअन्ना से जुड़े मैनेजर, अकाउंटेंट सहित 4 शातिर आरोपी बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार आरोपी इंजीनियरिंग, आईटीआई और बीकॉम पासआउट हैं। आरोपियों से 4 लाख नकद,16 मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम, पैनकार्ड, आईकार्ड, चेक बुक , पास बुक व जमा पर्ची जब्त किया गया है। SSP पारूल माथुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, चकरभाठा क्षेत्र में आनलाइन बेटिंग की जानकारी मिल रही थी। जिसके आधार पर चकरभाठा थाना और ACCU की टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म महादेव और रेड्डीअन्ना के मैनेजर, अकाउंटेंट और बैंक खाता अरेंज करने वाले के साथ 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।गिरफ्तार आरोपी इंजीनियरिंग, आईटीआई और बीकॉम पासआउट हैं। इनमें एक आरोपी शैलेश सुराजी भर्रा पेंड्रा, दूसरा आरोपी विकास कर्ष पिता गुरदेवा बाकीमोंगरा, तीसरा आरोपी राहुल ढिरही अकलतरा और चौथा आरोपी सोनाकुमार मरावी पोड़ी सिरगिट्टी का रहने वाला है। आरोपियों के ठिकाने से 4 लाख नगद, लैपटॉप कंप्यूटर, स्मार्टफोन सहित अन्य बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। सामान्य ऑफिस की तरह आरोपी ठिकाने में सट्टा का कारोबार चला रहे थे। अलग-अलग व्हाट्सएप लाइन नंबर से करीब 270 अलग- अलग बैंक अकाउंट छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के भी मिले हैं। 200 से अधिक VIP मोबाइल नंबर जिनमें व्हाट्सएप एक्टिव है। ऐसे 10 से अधिक वेबसाइट की जानकारी भी पुलिस को मिली है। व्हाट्सएप, टेलीग्राम एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से इंटरनेट प्लेटफार्म पर आरोपी इसका उपयोग कर रहे थे। SSP ने बताया कि, बैटिंग साइट्स और मोबाइल नंबर को इंटरनेट व टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से रिमूव व ब्लॉक कराने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही एथिकल हैकिंग के माध्यम से बैटिंग साइड में सट्टा खेलने वाले करीब 22,000 व्यक्तियों की जानकारी निकाली गई है। जिनमें आगे कार्यवाही की जायेगी।

THE BILASA TIMES

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!