कांग्रेसछत्तीसगढ़

नगर निगम वार्ड क्रमांक 46 के पूर्व पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) का जन्मदिन वार्ड वासियो ने अलग अलग जगहो में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया

बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 46 के पूर्व पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) का जन्मदिन वार्ड वासियो ने अलग अलग जगहो में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया।गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) का जन्मदिन वार्ड के विभिन्न स्थानों में जैस रहबर चौक, ओवर ब्रिज चौक, सतनाम गुरुद्वारा, जीनत विहार फेस 1, नयापारा चौक, अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर 3 शिव मंदिर नागा राव चौक, जीनत विहार फेस 2,अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर 2, अन्नपूर्णा कॉलोनी सामुदायिक भवन चौक, छोटी मस्जिद चौक के पास ढोल ताशा के साथ 20 जनवरी को धूमधाम से आयोजन किए। इस दौरान पूरे वार्ड भर में चाहे बुजुर्ग हों महिला हों या फिर बच्चे ही क्यों ना हो बड़े ही उत्साह फाटकों का आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ अपने वार्ड पार्षद का जन्म दिवस केक काट कर भव्य शानदार मनाया। आम जनों ने जन सेवक इब्राहिम खान अब्दुल के वार्ड में पार्षद के रूप में 5 साल पूरे होने पर खुशियां जाहिर की और आगामी होने वाले निर्वाचन में फिर से भारी बहुमत से पुनः वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव जीत कर आने की बधाई और आशीर्वाद दिए जिस पर पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान ने पूरे वार्ड वाशियो का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!