खेंलछत्तीसगढ़समाजिक

एकता कप क्रिकेट के समापन अवसर पर शामिल हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष मो.हनीफ

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक में आयोजित सेकेंड इनिंग एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ जिसमें क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समापन समारोह में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी अध्यक्ष क्रेडा,केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ के साथ जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शहर के मो. हनीफ को आयोजन समिति ने अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मो. हनीफ ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम होते हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करता है, बल्कि विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सेकेंड इनिंग एकता कप जैसे टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मो.हनीफ ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!