मजदूरों के लिए पानी पहुंचाने खेत गया किसान, चोरों ने तोड़ा मकान का ताला नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पार।


मजदूरों के लिए पानी पहुंचाने खेत गया किसान, चोरों ने तोड़ा मकान का ताला नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पार।
कोटा। मजदूरों के लिए पानी पहुंचाने खेत गए किसान के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के सलखा में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद कश्यप किसान हैं। रविवार की सुबह 11 बजे वे खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए पानी पहुंचाने के लिए खेत गए थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी खेत में ही थे। उन्होंने मकान के कमरे में ताला लगाकर बाहर के दरवाजे में सिटकनी लगा दी।

वे पानी पहुंचाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी भाभी ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला है। अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है। वे घर पहुंचे तो आलमारी का ताला भी टूटा था। ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकद पांच हजार स्र्पये पार कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर रतनपुर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







