छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

स्वतंत्रता दिवस पर भी FCI के खाद्य भंडार आगार में मजदूरों से कराया जा रहा ढलाई का काम, जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारद,।

स्वतंत्रता दिवस पर भी FCI के खाद्य भंडार आगार में मजदूरों से कराया जा रहा ढलाई का काम, जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारद,।

करगीरोड-कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व मनाया जा रहा है, वहीं करगीरोड-कोटा स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के खाद्य भंडार आगार में मजदूरों से ढलाई का काम कराए जाने का मामला सामने आया है। जहाँ 15 अगस्त के दिन भी मजदूरों को काम पर लगाकर ढलाई का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान मौके पर जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व के दिन श्रमिकों से कार्य कराए जाने की आवश्यकता और इसके लिए अनुमति किस स्तर से दी गई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जांच की मांग की है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्य कराया जा रहा था, तो श्रमिकों की सुरक्षा और श्रम नियमों के पालन की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी?

भारतीय खाद्य निगम देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उसके भंडार आगार में राष्ट्रीय पर्व के दिन मजदूरों से कार्य कराए जाने की खबर ने व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और क्या पूरे मामले की जांच कराई जाती है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!