छत्तीसगढ़संस्कृति

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौसरी(ताला) में हरेली त्यौहार मनाया गया,

बिलासपुर।पुरे छत्तीसगढ़ मे मनाये जा रहे छ:ग के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौसरी (ताला) मे आज हरेली त्यौहार मनाया गया, कार्यक्रम मे मुख्यरुप से अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन निगम मंडल, विशिष्ट अतिथि प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर, एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर ने किया एवं उपस्थित सभी किसान, ग्रामवासीजनो को बधाई शुभकामनाएं दिये, अतिथियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है, इस दिन किसान नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम मे पहुंचे अतिथियों ने कहा हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है, प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत हरेली तिहार के दिन से गोबर खरीदी कार्य की शुरुआत की गई थी। इससे ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है। इस योजना से गौ पालक एवं महिला स्व-सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इस वर्ष हरेली तिहार के दिन प्रदेश सरकार द्वारा 4 रु प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की ख़रीदी अभियान की शुरुआत किये। इससे पशुधन संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा, इसलिए हम इस मंच के माध्यम से ऐसे मुख्यमंत्री जो खुद किसान है भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते है जिन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ शासकीय छुट्टी की घोषणा किये है बोलते हुए पुनः सभी को बधाई दिये एवं स्व- सहायता समूह के माता बहनो द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का अवलोकन किये। इस दौरन कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला पंचायत सभापति संदीप यादव, सरपंच पौसरी तीजन रवि घृतलहरे, श्याम लाल साहू ग्राम पटेल, पुनीत राम ध्रुव उपसरपंच, व्यास नारायण जायसवाल गौठान समिति अध्यक्ष, रानी चक्रवर्ती समूह अध्यक्ष, मुकेश जयसवाल, सुरेश कोसले, अमर टंडन मंडी सदस्य, तुमेश यादव, जीवन डहरिया, भूषण यादव, नंदराम यादव, मुन्ना कौशिक, गौरव सिंह ठाकुर, गंगा निर्मलकर, योगेश साहू, मनहरण ध्रुव, लालू साहू, नरेन्द्र गोस्वामी सहित आसपास के कार्यकर्तागण एवं ग्राम के महिलाएं, पुरुष बच्चे भारी संख्या मे उपस्थित थे, एवं प्रशासनिक अधिकारी मे अनुविभागीय अधिकारी रा. बिल्हा अमित गुप्ता, तहसीलदार के.के.जायसवाल, पशु पालन व कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डागेश्वर साहू पूर्व सरपंच ने किया आभार प्रदर्शन रवि घृतलहरे सरपंच प्रतिनिधि ने किया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!