Uncategorized
कांग्रेस नेताओं ने वसंत पंचमी पर बेलगहना आश्रम पहुंचकर की, विशेष पूजा आराधना ।मेले में पधारे ग्रामीणों का स्वागत किया और फिर भण्डारे में भोजन भी परोसा

बिलासपुर।कोटा आज बसंत पंचमी पर्व पर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय के अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय ने बेलगहना स्थित सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शिवानंद जी महराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बेलगहना के इस सिद्ध और पवित्र आश्रम में विगत चार दिनों से चल रहे पारंपरिक मेले का आज पांचवा और अंतिम दिन था। श्रीमती रश्मि सिंह,विजय केशरवानी अरूण सिंह, जितेंद्र पाण्डेय ने इस मौके पर वहा पुरे क्षेत्र से पहुंचे हजारों हजार मेलार्थियों का अभिवादन किया।




