बिलासपुर संभाग

दिल्ली से पहुंची पहली स्पेशल ट्रेन,जिला प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम, होम क्वारांटाइन पर रहना होगा यात्रियों को

बिलासपुर भारतीय रेल द्वारा सामान्य यात्रियों के लिए शुरू की गई पहली ट्रेन नई दिल्ली से आज दोपहर बिलासपुर पहुंची। जिला कलेक्टर डॉ.संजय अलंग के निर्देश पर स्टेशन में पहुंचने वाले यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये थे। इन सभी यात्रियों को निर्धारित अवधि तक होम क्वारांटाइन पर रहना होगा।

बिलासपुर स्टेशन पर आज नई दिल्ली से 841 यात्रियों को लेकर राजधानी स्पेशल ट्रेन दोपहर लगभग 12 बजे पहुंची। स्टेशन पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इन यात्रियों की सहायता के लिए तैनात किये गये थे। स्टेशन पर बिलासपुर जिले के अलावा, कोरबा, जांजगीर, चाम्पा, मुंगेली, अम्बिकापुर, कोरिया, रायगढ़ आदि जिलों से पहुंचे प्रत्येक यात्री के ट्रेन से उतरते ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई और लक्षण वाले प्रत्येक जिले के यात्रियों का सैम्पल लिया गया। सभी यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी भी ली गई। अ-लक्षण (asymptomatic) यात्रियों के फोन नंबर, पता लेकर उनके हाथ पर स्टैम्प लगाकर उन्हें होम क्वारांटाइन पर  रहने का निर्देश दिया गया। अन्य जिलों के यात्रियों का भी डेटा लेकर इसकी जानकारी सम्बन्धित जिलों के प्रशासन को भेजा गया है।
उतरने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि वे अपने घर तक कैसे पहुंचेंगे,जिसे जिला प्रशासन ने हल करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात की थी। यहां से बिलासपुर, जांजगीर, चाम्पा, कोरिया, अम्बिकापुर आदि सभी प्रमुख स्थानों के लिये बसों और छोटे वाहनों की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गई थी। यहीं पर अंतरजिला एवं अंतर्राज्जीय यात्रा के लिए मैनुअल पास यात्रियों को जारी किया गया। यह व्यवस्था सम्बन्धित जिले के प्रशासन से समन्वय कर की गई थी। इन सभी यात्रियों को अपने घर पर क्वारांटाइन पर रहने के निर्देश का पालन करना होगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!