Uncategorized

तेज रफ्तार का कहर :- हाइवा की चपेट में आने से ईटवा निवासी बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत ….2 महिला घायल

मल्हार नवोदय विद्यालय  के सामने की घटना

मल्हार – नवोदय विद्यालय के सामने शाम 4 बजे के आसपास जोंधरा तरफ से रेत लेकर आ रहे हाइवा CG 10 AS 0830 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मस्तूरी तरफ से आ रहे बाइक सवार क्रमांक CG 10 AX 4952को सामने से अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में सवार दो महिलाओं को भी चोट लगी है जिसे बिलासपुर रिफर किया गया है। वही मौके से हाइवा चालक फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास नवोदय विद्यालय के पास मोड़ पर अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार इटवा निवासी शंकर मधुकर पिता भानु राम मधुकर उम्र 26 वर्ष अपने परिचित महिलाओं के साथ मल्हार तरफ आ रहे थे तभी मल्हार नवोदय विद्यालय के पास बेल्हा तालाब मोड़ के पास पहुचे ही थे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सहित शंकर करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वही बाइक में सवार 2 अन्य महिलाएं दूर छिटक कर घायल हो गई जिसे 108 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहाँ से एक महिला को सिम्स रिफर कर दिया गया है, फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!