छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ शिक्षा विभाग में 42 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

बिलासपुर । अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये है। यह सीमा 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल की गई है । 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से शिक्षा विभाग में 42 कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया।
गुरुवार को मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने प्रतीकात्मक रूप से शिक्षा विभाग के लिए नियुक्ति पत्र 6 युवाओं को सौंपे। कलेक्टर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग पूरी निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दासरथी द्वारा तत्परता दिखाते हुए इन प्रकरणों के निराकरण हेतु उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शासकीय सेवक के सेवा कार्य के दौरान असामयिक निधन उपरांत आश्रितों का अधिकार है। जिन 42 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है उनमें 39 सहायक गे्रड-03 एवं 03 पद भृत्य के शामिल है। इनमें 15 युवा ऐसे है जिनके परिजनों की असामयिक मृत्यु कोविड के कारण हुई थी।




