धुर्वे – परमार को ग्राम पंचायत वासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

धुर्वे – परमार को ग्राम पंचायत वासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
संवाददाता मनमोहन सिंह ✍️
कोटा। ग्राम चपोरा – बांसाझाल के वरिष्ठ जनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिला स्व सहायता प्रमुखों द्वारा स्व. केजाराम धुर्वे और उनके मित्र स्व.रमेश सिंह परमार के दोस्ती ,कार्य के प्रति कर्मठता और जुझारूपन की संस्मरण सुनाया गया । ग्राम पंचायत चपोरा सरपंच केजाराम धुर्वे एवं मिस्त्री रमेश सिंह परमार का 23 फरवरी को रानीगांव के समीप दुर्घटना से निधन हो जाने पर ग्राम पंचायत भवन चपोरा में मृतात्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । दोनों हुतात्मा के छायाचित्र पर ग्राम वासी पुष्पार्पित करते हुए भावुक हो उठे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए धुर्वे जी के साथ किये गये कार्यों को रेखांकित किया । उपस्थिति पूर्व सरपंच गोवर्धन आर्मो, रेशम बाई आर्मो , नन्हें सिंह मरावी , उपसरपंच संजय जायसवाल, रामकुमार वैष्णव , केदार श्यामले , बेदनारायण विश्वकर्मा , ए.आर.कश्यप रामनिवास यादव ,भाऊराम जायसवाल व भगवती तिवारी ने धुर्वे जी के सरलता ,भातृप्रेम से लवरेज संस्मरण को याद करते हुए अपने आँसू नहीं रोक पाये ।रूंधे गले से कुछ शब्द ही बयां कर सके ।

शांति – श्रद्धांजलि सभा में पंच गण बरातू सिंह पैकरा , रामचरण मरावी , तारन सिंह पोर्ते, सूरजभान सिंह पैकरा ,लालदास मानिकपुरी, प्रमिला जायसवाल, शीतला पोर्ते, सविता पैकरा ,अहिल्या कैवर्त, लच्छनबाई जायसवाल, भगवती अगरिया, कुंवरिया बाई , पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती नीलू सिंह , बबली पटेल , निराशा बाई जायसवाल, किरण धुर्वे, इंदिरा बाई मानिकपुरी तथा हायर सेकंड्री स्कूल रामनारायण उइके ,दिवाकर जी , रामू कर्पे , रामावतार शुक्ला ,खोलबहरा मरकाम तथा ग्राम वासी उपस्थित थे । उपस्थित महिला स्व सहायता समूह, अन्य प्रबुद्धजन व ग्राम पंचायत द्वारा दशकर्म हेतु दोनों प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद किया गया । अंत में परलोकवासी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह क्राँति द्वारा धुर्वे के साथ किये गये कार्यों को रेखांकित किया ।




