हजारों किसानों ने अब तक नही बेचे धान। भाजपा की मांग 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए धान खरीदी तिथि।

हजारों किसानों ने अब तक नही बेचे धान। भाजपा की मांग 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए धान खरीदी तिथि।
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग की है की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए। क्योंकि अब तक हजारों किसानों द्वारा धान बेचा नहीं गया है और धान खरीदी के लिए किसानों के पास मात्र 5 दिन शेष है । कम समय में बड़ी संख्या में किसानों की धान खरीदी समिति के लिए किसी चुनौती से कम नही।
धमतरी जिले 96 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी के लिए कम समय और अधिक किसानों की संख्या होने से धान खरीदी करना समिति पदाधिकारी कर्मचारी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
धान खरीदी के निर्धारित तिथि
7 फरवरी तक सभी किसानों से धान खरीदी पूरा हो जाए संभव नहीं लग रहा ।इसके लिए सभी केंद्रों में तेज गति से खरीदी जा रही है वही अब तक धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को समय पर समर्थन मूल्य धान की बिक्री हो पाएगी या नहीं इसकी चिंता किसानों को सताने लगी है।
धान नहीं बेच पाने वाले अधिकांश बड़े किसान हैं फसल कटाई मिजाई के लंबे समय बाद अब तक धान नहीं बिकने से इन किसानों के उत्पादित दानों को घरों व गोदामों में रखा जा रहा है जिससे किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। इन दिक्कतों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि 15 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए । इन मांगों को लेकर 31 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धमतरी जिले के सभी सोसाइटी के सामने धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

