कांग्रेसबिलासपुर संभाग

बिलासपुर पहुंचे विधान सभा उपाध्यक्ष सिरगिट्टी में हुआ 51 लाख रुपये का भूमि पूजन वार्ड नं 11के पार्षद रवि साहू के कार्यो को भी सराहा।

बिलासपुर नगर निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 11 संत कबीर दास नगर सिरगिट्टी में 51 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी पहुंचे हुए थे।इस दौरान बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव समेत शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।बता दें कि नगर निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि साहू के द्वारा चुनाव के दरमियांन अपने घोषणा पत्र में तमाम तरह के वादे किये गए थे। वादे मे गली मोहल्लों को सीसीटीवी से लेंस रखना साथ ही रोड,नाली,पानी, जैसे मूलभूत समस्याओ को पूरा करना इन तमाम तरह के वादे उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किये थे,,जिसे कुछ हद तक पूरा कर लिया गया है इसके तहत 51लाख रुपये के विकास कार्य का आज भूमिपूजन किया गया।

(1) 1.50 लाख रुपए शेड निर्माण महापौर निधि से
(2) बच्चों का झूला फिसल पट्टी कुर्सी पार्षद रवि साहू के निधि से
(3) पेशाब घर ₹2 लाख पार्षद रवि साहू निधि से।
(4) 50 सीसीटीवी कैमरा लागत लगभग 5 लाख रुपए पार्षद रवि साहू के द्वारा
(5) जिम कार्यशाला महापौर द्वारा प्रदत्त।
(6) 2 लाख रूपये संतोष गुप्ता घर से भारती कंट्रक्सन तक सड़क निर्माण पार्षद निधी से।
(7) मुख्यमन्त्री शहरी विघुतिकरण द्वारा मिनू ध्रुव(मेवालाल यादव)की जमीन के पास ट्रांसफार्मर पार्षद के सहयोग से 4 लाख रुपए का।
(8)मुख्यमन्त्री शहरी विघुतिकरण तहत 19 नये बिजली खंभे बाबा खान के घर से सलिम भाई के घर तक एवं प्रसाद टेन्ट हाउस तक 4 लाख 31 हजार रुपए के बिजली पोल।
(9)छ.ग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नये कमरे का निर्माण लागत।लगभग 10लाख रूपये
(10) महापौर द्वारा एक बोर स्वीकृत वार्ड नंबर 11 मे।

-सीसी रोड निर्माण-
(1) विनोद साहू से मुन्ना साहू के घर तक
(2)पी,एस ठाकुर से आश्रय परिसर तक
(3) जितू साहू से कुर्रे के घर तक।
(4)तारन पाण्डेय के घर से तोरन के घर तक
(5)शंकर दास के घर से मनीष के घर तक
(6)संतोषी मंदिर से शिव मंदिर नयापारा मुख्य मार्ग तक।
(7)मनोज नवरंग से आरके तिवारी के घर तक।
(8) जयराम एक्का से कुजुर प्लाट तक।

The Bilasa times

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!