मस्तूरी बाजार में नुक्कड़ सभा लगाकर केंद्र सरकार पर खूब बरसे कांग्रेसीl

मस्तूरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर 17 अगस्त से 23 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हाट बाजार जन चौपाल लगाकर मोदी सरकार की विफलताओं के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के तत्वाधान में आज मस्तूरी बाजार में जन चौपाल लगाकर जनता को केंद्र में बैठे मोदी सरकार की विफलताओं जनविरोधी वादो और बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के बारे में हाट बाजार आने वाले लोगों को बताया गया ,हाट बाजार करने आए लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कांग्रेसियों के इस नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया और मंच पर आकर अपनी बात भी रखी, मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में हो रहे हाट बाजार नुक्कड़ सभा का आज तीसरा दिन था जिसे मस्तूरी के बाजार में नुक्कड़ सभा को लगाया गया था इस नुक्कड़ सभा का एक दिवसीय प्रभारी युवा कांग्रेस नेता अशोक रजवाल व अमृत राठौर को बनाया गया था। मंच का संचालन आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रूपेश रोहिदास कर रहे थे।आज के इस नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में
दिलीप लहरिया, प्रेमचंद जयंती, शंकर यादव, विरेंद शर्मा, अखिलेश शर्मा , अशोक राजवाल, अमृत राठौर, नारद जगत रुपेश रोहिदाश, दामोदर कांत, जी एस जोहर, जयंत मनहर, किरण तिवारी, राजू तिवारी, सुकृता खुटे, रमा शुक्ला, बिंदु जायसी, आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।







