मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी ने ग्राम पंचायत मुड़पार में किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


मस्तूरी । मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार में चार लाख पचास हजार की लागत वाली 231मीटर नाली निर्माण कार्य का मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही आठ लाख के लागत से बने 378मीटर सीसी रोड का फिता काट कर शुभारंभ किया। वही ग्राम पंचायत मुड़पार के आश्रित ग्राम खोरसी में विगत कई वर्षों से सीसी रोड की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले में मोहल्ले वासियों के सुविधा के लिए सात लाख की 300 मीटर सीसी रोड का घोषणा भी किया उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के साथ विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, भाजपा नेता सुबोध लहरे, मनीष भारद्वाज, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि धीरेंद्र सोनी, उपसरपंच प्रतिनिधि हरिशचंद, ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर डहरिया, राहुल देव राय, द्वारपाल लहरे, छोटू यादव ,रमेश लहरे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





