Uncategorized

सहायक शिक्षक एलबी का प्रमुख मांग वेतन विसंगति क्रमोन्नति है न कि DA HRA – रामधन पटेल

मस्तूरी।प्राथमिक शाला रिस्दा विकासखंड मस्तूरी के सहायक शिक्षक एलबी रामधन पटेल का कहना है कि हम सहायक शिक्षकों एल बी का प्रमुख मांग वेतन विसंगति क्रमोन्नति है । डी ए और एचआरए हमारी प्रमुख मांगे नहीं है, हम अपनी मांगों से भटक रहे हैं ।डीए एचआरए मिल जाने से वेतन की विसंगति दूर नहीं होगी और ना ही वेतन की खाई पाटी जा सकती है,फेडरेशन संघ का यदि हम साथ दे रहे हैं तो क्या फेडरेशन संघ कमल वर्मा हमारे वेतन विसंगति में साथ देंगे ,हमारे हड़ताल में फेडरेशन संघ कंधे से कंधा मिलाकर हड़ताल करेंगे।जब हम सहायक शिक्षक एलबी अपनी वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल में थे तो ,संजय शर्मा कमल वर्मा और अन्य संघों द्वारा हमारा साथ दे रहे थे क्या ?तो हम सहायक शिक्षक एलबी इन अन्य संघों के साथ हड़ताल पर शामिल क्यों रहे ,जबकि हमारी प्रमुख मांग वेतन विसंगति है ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!