छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर जिले में अब पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित बीच रास्ते रोक कर मारपीट कर लूट आरोपी फरार।

✍️ रवि तंबोली के साथ कान्हा तिवारी की रिपोट

कोटा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने घोषणा में भले ही पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून व्यवस्था की बात की गई हो लेकिन अब तक ,किसी भी प्रकार की कोई पत्रकारों की हित  के लिए न्याय या कानून नहीं बन पाई है। इसीलिए अपराधियों की हौसला बुलंद देखने को मिल रहा है, एक ऐसा ही मामला कोटा ब्लॉक के रतनपुर से आया है, जहाँ कोटा से अपना काम निपटा कर वापस रतनपुर आने के समय पत्रकार का रास्ता रोककर लूट पाट किया गया।

दरअसल रतनपुर मे पत्रकारों की सुरक्षा चिंता का विषय बन रहा है यहां आए दिन असामाजिक तत्वो के द्वारा पत्रकारो को परेशान किया जा रहा है और हुज्जत बाजी भी हो रहा है रतनपुर के पत्रकार यूनुस मेमन से कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा रास्ता रोककर मारपीट व हुज्जत बाजी करके जेब मे रखे पैसे बीच सडक मे लूट लिए पत्रकार युनुस मेंमम ने रतनपुर थाने में इसकी FIR दर्ज करवा दी है जिसमे मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों के नाम पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाया है। पत्रकार का कहना है कि मैं किसी काम से कोटा गया हुआ था।जिसके बाद वापस अपने घर आ रहा था तभी केरापार चौक पर मुख्य आरोपी ने आवाज लगाई पत्रकार को लगा शायद कोई काम होगा।जिसके बाद आरोपी ने बहुत बड़े पत्रकार बनते हो नेता बनते हो कहते हुए पत्रकार पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया उसके कुछ साथी भी इस हमले में उसके साथ थे जबकि कुछ अपने मोबाइल पर घटना की वीडियो बना रहे थे,पत्रकार के अनुसार उसे बेल्ट,लोहे की रॉड लात घुसो आदि से ताबड़तोड़ पिटाई की जिसमें उसके दो नग मोबाइल और 2000 रूपये को भी लूट कर रख लिया।बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचा कर वँहा से भागा और सीधे रतनपुर थाने पहुंचा। देखते ही देखते सभी पत्रकार संघ के पदाधिकारी व स्थानीय कांग्रेस नेताओ का हुजूम थाने जमा हो गया।इस पर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने हेतु एक दस्ता रवाना किया तथा पत्रकार को मुलाहिजा हेतु भेजा गया।देर तक थाने में गहमा गहमी का माहौल रहा लेकिन आरोपीयो को पकड़ने गए दस्ते को आरोपी नही मिलें थाना प्रभारी ने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।पत्रकार की रिपोर्ट पर फरार मुख्य आरोपी और अन्य के खिलाफ धारा 394/34 अंतर्गत लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!