Uncategorized

मेटाडोर की टक्कर से पुजारी की मौत 92 वर्षीय बुजुर्ग मां बेटे की मौत की खबर से पुरी तरह से अंजान।

बिलासपुर। बिलासपुर शहर से लगे सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में माजदा ने पुजारी को ठोकर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।दरअसल बुधवार की सुबह बिलासपुर के सिरगिट्टी में रोड एक्सीडेंट से एक पुजारी की मौत हो गई है। घटना सुबह 9.30 की बताई जा रही है।पुजारी रामगोपाल तिवारी उम्र 65 वर्ष नर्मदा कोल्ड्रिंक्स के मंदिर से पूजा कर घर लौट रहा था तभी माजदा क्र.CG 10 AB 9264 ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गई। वही पुजारी दो भाईयों में से सबसे बड़े और अविवाहित थे वहीं मृतक की 92 वर्षीय माता के सामने अब भरण-पोषण की चिंता रहेगी।बुजुर्ग मां अपने बेटे की मौत की खबर से पुरी तरह अंजान है बेटे की मौत की जानकारी के बाद उसके उपर क्या गुजरेगी यह बयां कर पाना मुश्किल है।इधर घटना के बाद बड़ी संख्या मे भीड़ एकत्र हो गई थी जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया और एक्सीडेंट करने वाले मेटाडोर को जब्त कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक नर्मदा कोल्ड्रीक्स फैक्ट्री में कई सालो से पुजारी का काम करता था। बुधवार को भी अपने काम से ही वह गया हुआ था। मौजूद लोगो के अनुसार 108 वाहन का इंतजार न कर अगर समय रहते प्रबंधन अपनी संस्था के वाहन से उसे अस्पताल पहुंचवाता तो उसे तत्काल इलाज मिल सकता था।लेकिन देर होने से इस सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!