भनवारटंक के पास हुआ कोयले से लदी मालगाड़ी बेपटरी, दो चक्के उतरे।

भनवारटंक के पास हुआ कोयले से लदी मालगाड़ी बेपटरी, दो चक्के उतरे।
बिलासपुर पेंड्रा। सेक्शन में काफी दिनों बाद इस तरह की घटना हुई है। दरअसल रेलवे अधोसंरचना कार्य को प्राथमिकता दे रही है। इस कार्य को जोन में पूरा करने के लिए थोक में यात्री ट्रेनों को रद कर दी जा रही है। मालगाड़ी के परिचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है। कटनी सेक्शन पर भी लगातार मालगाड़ी चल रही है। कोयला लोड यह मालगाड़ी भी बिलासपुर से धड़धड़ाते हुए पेंड्रा की ओर बढ़ रही थी। तभी मालगाड़ी भनवारटंक व खोडरी के बीच पहुंची थी कि अचानक तेज आवाज आई और मालगाड़ी खड़ी हो गई। गार्ड केबिन के दो चक्के पटरी से उतर गए थे। गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी चालक और कंट्रोल को दी। कंट्रोल से संबंधित स्टेशनों को जानकारी भेजी गई। इस घटना के बाद बिलासपुर में लगातार हूटर बजने लगा। जिससे रेलवे के अधिकारी सकते में आ गए। हालांकि इस घटना से किसी तरह जनहानि या संपत्ति हानि तो नहीं हुई। रेल प्रशासन की नजर में यह घटना गंभीर है। जाहिर है कि इस मामले में भी जांच कराई जाएगी। लेकिन, पहली प्राथमिकता उतरे पहिए को पटरी पर लाकर अप लाइन को सामान्य करने के लिए दी जा रही है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जरूरी मशीनें भी मंगाई गई है ताकि जल्द से जल्द उतरे पहिए को पटरी पर लाया जा सके। इस घटना की वजह से अप लाइन बाधित है।




