Uncategorized

थाना रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गया गिरफ्तार।

 

 थाना रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गया गिरफ्तार।

– आरोपी का नाम: सुमित उर्फ भोलू जायसवाल पिता मुन्ना जायस्वाल उम्र 30 वर्ष पता गली नंबर 1 बंगाली कॉलोनी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

कोटा। रतनपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।प्रार्थी अमित कुमार साहू जो रतनपुर में अपने मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 10 एके 686 कीमती ₹50000 सूद भवन रतनपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था ।की रात्रि में लगभग 9:00 कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में उक्त अपराध धारा का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  सिद्धार्थ बघेल के पर्यवेक्षण में लगातार क्षेत्र के आसपास में उक्त चोरी गए मोटरसाइकिल व अज्ञात चोर के पतासाजी किया गया| दौरान विवेचना मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सरकंडा क्षेत्र निवासी सुमित उर्फ भोलू जायसवाल को तलब किया गया| पूछताछ करने पर उक्त पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाने से लखनी माता मंदिर के पास छिपा कर रखना बताया| आरोपी की निशानदेही पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उक्त चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद किया गया| आरोपी द्वारा दिनांक घटना को महामाया मंदिर परिसर सूत भवन से चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर आज दिनांक 01/07/2023 के गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहायक निरीक्षक शिव चंद्र आरक्षक दीपक मरावी सचिन तिवारी का सारानीय योगदान रहा है|

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!