Uncategorized

बिना नंबर और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात की प्रभावी कार्यवाही।

बिना नंबर और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात की प्रभावी कार्यवाही।

बिलासपर। बिना नंबर एवं त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगे वाहन चालक अपने वाहनों में नियम अनुसार स्पष्ट रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करवा लेवे, अगर नंबर प्लेट ना होने और त्रुटिपूर्ण नंबर होने पर यातायात पुलिस की कार्यवाही की जाएगी।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा निरंतर इस तरह के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश ट्रैफिक पुलिस के डी0एस0पी0  संजय साहू को दिए गए, ऐसा मानना है कि ऐसे वाहनों से चोरी,लूट,छेड़खानी अन्य गंभीर अपराधों मैं उपयोग हो सकता है।

इसी तारतम्य में शहर यातायात के तमाम अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों से बिना नंबर एवं त्रुटिपूर्ण,अस्पष्ट नंबरों वाले वाहनों को थाना यातायात लाकर,वाहन मालिक द्वारा यातायात परिसर में ही स्पष्ट नंबर अंकित करा कर,मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही है,आज की कार्यवाही में मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनो पर कुल 08, बिना नंबर अंकित किये वाहनो पर कुल-46 एवं अन्य धाराओं में कुल-78 वाहनो का रु 27,300 का चालान काटा गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!