शराब के नशे से परिवार टूटा निजात अभियान काउंसलिंग कराकर पुलिस ने जोड़ी टूटा हुआ परिवार।

शराब के नशे से परिवार टूटा निजात अभियान काउंसलिंग कराकर पुलिस ने जोड़ी टूटा हुआ परिवार।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के मागर्शन दिशा निर्देश पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम के द्वारा महिला थाना में पीडित पक्ष के द्वारा शराब- नशा करने से परिवार टुटने की शिकायत मिल रही थी जिस पर पीडित पक्ष एवं अनावेदक पक्ष नशा के संबंध में संबंधित थानो के माध्यम से निजात अभियान में काउसिलिंग करायी जाकर नशा में लिप्त व्यक्तियो की काउंसिलिंग की जा रही है निजात अभियान के माध्यम से परिवार समाज में जूडने का प्रयास किया जा रहा है।

क्रमश:-
1. क्रमांक-453/23 दिनांक 05.05.2023
आवेदक प्रकाश निवासी टिहलाडीह थाना तखतपुर बिलासपुर की निवासी है। आवेदक महिला परिवार परामर्श केन्द्र बिलासपुर में अपनी पत्नी के खिलाफ आवेदन लगाया गया। जहां आवेदक के आवेदन पर परिवार परामर्श केन्द्र में काउसिलिंग पर रखा गया है।

जिस पर आवेदक और अनावेदिका को बुलाया गया और दोनो पक्षो को सुना गया जिस पर आवेदक का कहना है कि आवेदक की शादी आठ साल पहले अनोवदिका पत्नी नीलू लहरे के साथ हुआ था। दोनो के दाम्पत्य जीवन से तीन बच्चे है। अनावेदिका पत्नी पति के नशा करने की आदत से परेशान होकर लडाई झगडा कर 13 अप्रैल से अपने मायके चली गई है। और तीनो बच्चो को घर में छोडकर चली गई। अनोवदिका आवेदक को नशा छोडने के लिये कहती है जिस पर लडाई झगडा होता है आवेदक अपनी पत्नी और बच्चो के साथ अच्छे से रहना चाहता है। जिस पर अनावेदिका का कहना है कि अनावेदिका पत्नी का कोई मौसा-मौसी नही है जो उनके पास जाये, अनावेदिका को और आवेदक को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन के अनुसार थाना प्रभारी व कांउसलर के द्वारा समझाईश दिया गया। आवेदक द्वारा स्वयं ही संकल्प किया गया है कि वह किसी तरह का नशा नही करेगा। आवेदक और अनावेदिका अपने बच्चो के साथ राजी खुशी रहना लेख कराये और अनावेदिका अपने पति के साथ रहना बोलने पर समझौता कराया गया।




