Uncategorized

सब्जी वाहन में गाँजा भरकर लेजा रहे गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी छोड़ कर भागे तस्कर।

कोटा। बेलगहना चौकी प्रभारी की बड़ी कार्यवाही,निजात अभियान के तहत पुलिस की बड़ी सफलता लाखों का गांजा परिवहन करते पिकअप पुलिस द्वारा जप्तकुल 244 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती 2448000 रुपए एक टाटा पिकअप कीमती लगभग ₹500000 जप्त दिनांक 23 अप्रैल 2023 को संध्या पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी के जरिए मुखबिर सूचना मिला की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 25 एल 4895 में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा सब्जियों के बीच छिपाकर परिवहन किया जा रहा है।

की सूचना पर  पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह को अवगत करा कर अति पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवम एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर पिकअप के आने वाले संभावित रास्ते में मोबाइल चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी चेकिंग की भनक पाकर आरोपी अपने वाहन को उक्त रास्ते में न लाकर कुछ दूर पूर्व से ही दूसरे रास्ते ले जाकर ग्राम बरर जंगल की ओर छोड़कर भाग गया जिसे मुखबिर की सूचना पर मौके पर हमराह स्टाफ और गवाहों के पहुंचकर एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त पिकअप वाहन से 7 बोरियों में एक एक किलो का पैकेट बना प्रत्येक बोरी में 35/35 पैकेट भरा हुआ कुल जुमला वजनी 244 किलो 800 ग्राम एवं पिकअप वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी हेतु वाहन मालिक के पते पर पुलिस पार्टी भेजी गई है इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओपी कुर्रे के हमराह में प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, ईश्वर नेताम आरक्षक, राकेश पोर्ते का योगदान रहा ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!