महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मोदी के हांथों महिलाओं की खातों में पहुंची,वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, कोटा डिकेपी स्कूल ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम हजारों की संख्या में मौजूद रही महिलाएं ।

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मोदी के हांथों महिलाओं की खातों में पहुंची,वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, कोटा डिकेपी स्कूल ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम हजारों की संख्या में मौजूद रहे महिलाएं ।
रमेश भट्ट, मो.7999505094
बिलासपुर। कोटा नगर में स्तिथ डिकेपी स्कूल ग्राउंड में महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजिन किया गया ऐसा ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अलग अलग ब्लॉक व जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां पीएम मोदी पूरे राज्य की माताओं बहनों से वर्चुअल रूप से जुड़े और सबने मोदी को सुना यहां प्रत्येक जगहों पर बड़े बड़े एलईडी प्रोजेक्टर लगाई गई थी, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी को पूरी कर दी है। सरकार ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी वर्चुअल रुपए से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया। महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में साल में 12000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यानि हर महीने महतारियों के खाते में हर महीने 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आज इस योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं यह पैसा सभी माता बहनो दीदीयों के खाते में दनादन पहुंच रहा हैं खास बात ये हैं कि प्रधान मंत्री मोदी ने खुद वर्चुअली इस पैसे को खातों में हस्तांतरित किया उन्होंने छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगह से वर्चुअल रूप से जुड़े सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये अवसर मिला कि बाबा विश्वनाथ के धरती से आपके साथ जुड़ा हूं और कल मैंने भगवान से पूरे देश वासियों के लिये खुसहाली की प्रार्थना की उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार आपको लगातार उन्नती की ओर ले जाएगी और छत्तीसगढ़ की सरकार हर महीने 1000 डालती रहेगी उन्होंने अपनी उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कि आपको बताते चलें 70 लाख 12 हज़ार 800 पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपये भेजे गए।
वहीँ इस दौरान महिला समूहों के महिलाओं को चेक वितरण किया गया, व केंद्र सरकार की उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी बाटी गई, इस दौरान एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा,प्रांजल मिश्रा कोटा तहसीलदार, भूपेंद्र सवन्नी प्रदेश संयोजक भाजपा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छाया विधायक कोटा, अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, मनोहर राज जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा,अमृता प्रदीप कौशिक नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा, गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा बिलासपुर, अधिकारी कर्मचारी, सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों की संख्या में महिला मौजूद रहे।




