भाजपा मंडल कोटा द्वारा,सुषमा स्वराज अवार्ड, से महिलाओं को किया गया सम्मानित।

भाजपा मंडल कोटा द्वारा,सुषमा स्वराज अवार्ड, से महिलाओं को किया गया सम्मानित।
कोटा। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर कोटा मंडल द्वारा 15 महिलाओं को “”सुषमा स्वराज अवार्ड”“ से सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज में महिलाओं के उत्थान के साथ साथ सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें रही है।कार्यक्रम में सम्मिलित जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,जनपद अध्यक्ष मनोहर राज,जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री साहू , संगीता अग्रहरी,शुलेश पांडेय महामंत्री, सविता नामदेव मंडल अध्यक्ष,सम्मान समारोह में,रजनी मरकाम सरपंच निशा खेश ,अंबिका तिवारी,मितानिनि प्रभा शर्मा,लक्ष्मी थवाईत, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

