अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्नेह सम्मेलन समारोह सम्पन, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेन्दरी मे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्नेह सम्मेलन समारोह सम्पन,
बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेन्दरी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्नेह सम्मेलन समारोह में संस्थान में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय भारतीय स्टेट बैंक संदीप प्रकाश ,विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक उदय कुमार जिला विस्तार प्रबंधक नाबार्ड अशोक साहु ,मुख्य प्रबंधक (विक्रय) भारतीय स्टेट बैंक पुरुषोत्तम कौशिक एंव संस्थान निदेशक दिनेश कुमार चौधरी जी ने समस्त उपस्थित महिलाओं को पुष्प गुच्छ,लेखनी एंव बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा निरंतर प्रयत्नशील बने रहने की सलाह दी. प्रमुख संकाय दीप्ति मंडल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया l संस्थान के संकाय पुरुषोत्तम कहरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया l कार्यालय सहायक रवी शर्मा तथा अंजली सोनवानी उपस्थित रहे l




